दोस्तों क्या आपने किसी ऐसे इंसान के बारे में सुना है, जो एक गेम खेलने के बदले लाखों रुपये इनाम में दे देता है। आप भी सोच रहे होंगे सच में ऐसा थोड़ी होता है? जी हाँ होता है दोस्तों, Fukra Insaan नाम से मशहूर YouTuber अपने Challenge और Dare Videos में आम लोगों को इनाम के रूप में लाखों रुपये दे देते हैं। उनका असल नाम Abhishek Malhan है।
आज हम इस ब्लॉग में फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान की पूरी जानकारी देंगे। कि कैसे उन्होंने अपने Youtube channel की शुरुआत की, क्या है उनकी पूरी Story, कौन है उनके Parents, कौन है अभिषेक मल्हान की Girlfriend, कैसा है उनका निजी जीवन और 2023 में क्या कर रहे हैं अभिषेक मल्हान? इसलिए हमारा यह ब्लॉग Fukra Insaan Biography in Hindi अंत तक पूरा अवश्य पढ़ें।
Topic Name | अभिषेक मल्हान का जीवन परिचय (Abhishek Malhan Biography in Hindi) |
Name (पूरा नाम) | अभिषेक मल्हान |
Nick Name (छोटा नाम) | अब्बू |
Youtube Channel Name (यूट्यूब चैनल का नाम) | Fukra Insaan |
Youtube subscribers | 5 Millions + |
Physical State & More | |
Weight (वजन) | 75-80 Kg |
Fukra Insaan height in feet (ऊँचाई) | 6 फिट 2 इंच |
Body Shape (शरीर का आकार) | Chest: 39 इंच Waist: 32 इंच Biceps: 14 इंच |
Hair Color (बालों का रंग) | काला (Black) |
Eye Color (आँखों का रंग) | गहरा काला (Dark Black) |
Personal Life | |
Date of Birth (जन्म की तारीख) | 24 मई 1997 |
Fukra Insaan age (as in 2023) (आयु) | 26 वर्ष |
Birth Place (जन्म स्थान) | रोहिणी, दिल्ली |
Nationality (नागरिकता) | भारतीय (Indian) |
Religion (धर्म) | हिन्दू (Hinduism) |
Home Town (होम टाउन) | पीतमपुरा, नई दिल्ली |
Current City ( वर्तमान शहर) | नई दिल्ली, भारत |
School (स्कूल) | लांसर्स कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली (Lancers Convent School) |
College (कॉलेज) | Delhi College of Arts and Commerce |
Education Qualification (शैक्षणिक योग्यता) | ग्रेजुएट इन कॉमर्स (Graduate in commerce) |
Family (परिवार) | पिता- विनय मल्हान (Father) माता- डिंपल मल्हान (Mother) भाई- निश्चय मल्हान (Elder) बहन- प्रेरणा मल्हान (Elder) पत्नी- N/A |
Girlfriend (गर्लफ्रैंड) | काजल हिमालयन (Rumour) |
Awards | Pari Match Award Trending Page of the year (2022) Gold Creator Award (2022) |
Who is Abhishek Malhan? (फुकरा इंसान कौन हैं?)
फुकरा इंसान नाम से फेमस हुए यूटूबर का असली नाम अभिषेक मल्हान है। वह एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ गेमर स्ट्रीमर भी हैं। वह म्यूजिक का भी शौक रखते हैं उन्हें गाने सुनना व गाना दोनों ही पसन्द है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन दुनिया में अभिषेक को फुकरा इंसान और फुकरा इंसान लाइव के नाम से जाना जाता है।
अभिषेक अपने मुख्य चैनल पर आये दिन नए-नए Challenge Videos, Dare Videos, Money Competition, Funny Roasting और Reaction Videos अपलोड करते रहते हैं। जहां उनके 5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वहीं दूसरी और अपने दूसरे गेमिंग चैनल पर, उनके 1.76 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। वहाँ वह गेमिंग वीडियो अपलोड करते हैं और नए-नए खेलों की लाइव स्ट्रीम से पैसा कमाते हैं।
Fact: फुकरा इंसान की मजेदार वीडियो ने उनके चैनल को अभी तक 88 करोड़ से ज्यादा views दिला दिए हैं।
Fukra Insaan age, caste and Place of Birth (अभिषेक मल्हान का जन्म, आयु, जाति और जन्म स्थान)
जन्म-तिथि | 24 मई 1997 |
आयु | 26 वर्ष (2023 तक) |
जन्म स्थान | रोहिणी, दिल्ली |
जाति | मल्हान (O.B.C) |
जन्म स्थान देश | भारत (India) |
अभिषेक मल्हान का जन्म 24 मई 1997 को रोहिणी दिल्ली, भारत में हुआ था। वर्तमान में फुकरा इंसान की उम्र 25 वर्ष है और मई में वे 26 वर्ष के हो जायेंगे। अभिषेक मल्हान की जाति मल्हान है। धर्म की बात करें तो अभिषेक मल्हान हिन्दू हैं और एक भारतीय नागरिक हैं।
Abhishek Malhan family (अभिषेक मल्हान की फैमिली)
पिता का नाम | विनय मल्हान |
माता का नाम | डिंपल मल्हान |
भाई | निश्चय मल्हान |
बहन | प्रेरणा मल्हान |
दोस्तों आपने भी उनके पूरे परिवार को Youtube Trending Page पर जरूर देखा होगा। क्योंकि वह सभी भारत में फेमस हैं। उनकी माँ का नाम डिंपल मल्हान है जिनके यूट्यूब चैनल का नाम Dimple Malhan Kitchen है। उनके पिता का नाम विनय मल्हान हैं। वह पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। अभिषेक मल्हान का एक बड़ा भाई है। जिनका नाम निश्चय मल्हान है जिनके यूट्यूब चैनल का नाम Triggered Insaan हैं। अभिषेक मल्हान की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम प्रेरणा मल्हान है, जिनके यूट्यूब चैनल का नाम Wanderers Hub है।
यदि आप Triggered Insaan और Wandererd Hub के बारे में और अधिक जानना चाहे, तो आप यह दो ब्लॉग निश्चय मल्हान से ट्रिगर्ड इंसान बनने की कहानी और Wanderers Hub की पूरी कहानी पढ़ सकते हैं।
Abhishek Malhan Education and Qualification (अभिषेक मल्हान की शिक्षा और योग्यता)
स्कूल | लांसर्स कॉन्वेंट स्कूल, दिल्ली |
कॉलेज/ विश्वविद्यालय | दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स |
योग्यता | ग्रेजुएट इन कॉमर्स |
देश | भारत |
अभिषेक मल्हान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एक स्कूल, लांसर्स कॉन्वेंट स्कूल से की है। जहाँ से उन्होंने 10th और 12th किया। अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में भाग लेने गए। जहाँ से उन्होंने ग्रेजुएट इन कॉमर्स किया।
अभिषेक एक इंटरव्यू में बताते हैं कि उनका बचपन से पढ़ाई में कम मन लगता था, वह बस एक एवरेज स्टूडेंट थे। वह अपने बड़े भाई निश्चय की तरह ही कुछ अलग हटके करना चाहते थे इसलिए उन्होंने भी अपनी लाइफ में Youtube करियर को चुनना बेहतर समझा और आगे मास्टर्स की पढ़ाई नहीं की।
Fukra Insaan YouTube channel started (फुकरा इंसान यूट्यूब चैनल की शुरुआत)
दोस्तों फुकरा इंसान ने YouTube पर 2019 को अपना अकाउंट बनाया। उनकी पहली वीडियो का नाम Rs.20 water Vs Rs.600 Water था। जिसमें उन्होंने 20 रुपये की पानी की बोटल और 600 रुपये की पानी की बोटल को पीकर उसके पानी का कॉम्परेशन किया था। ऐसी वीडियो के बाद से ही वे ऐसे ही और क्रेजी वीडियोस बनाने लगे। उनके फूड ईटिंग चैलेंज, Dare चैलेंज और कॉमेडी रॉस्टिंग आदि वीडियो ने उन्हें लोगों का प्यार दिया। देखते-देखते उनका यूट्यूब चैनल भी ट्रेंडिंग पेज पर दिखने लगा।
Friendship between Fukra Insaan and Mr.Beast (फुकरा इंसान यूट्यूब चैनल के वायरल होने का किस्सा)
फुकरा इंसान के यूट्यूब चैनल वायरल होने का किस्सा भी बहुत अनोखा है दोस्तो। जब फुकरा इंसान अपने वीडियो के नए आइडिया खोजने और अपनी स्क्रिप्ट राइटिंग को बेहतर बनाने में लगे थे। तब वह अपनी वीडियो में नई-नई और अजीबोगरीब चीजें ट्राय करते रहते थे। एक दिन उनकी मेहनत तब सफल हुई जब उनकी चैंलेज वीडियो देखकर MrBeast (जो कि दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं) ने उनकी तारीफ की। मिस्टर बीस्ट ने उन्हें अपने जैसी Dare Videos बनाने का challenge दिया।
MrBeast ने उन्हें Survive 24 hours in Middle of the ocean, Survive 24 hours in Middle of a Desert जैसे challenges करने को कहें। फिर क्या था फुकरा इंसान ने वो सभी करके दिखाया जो वह हमेशा अपनी वीडियो में करते हैं। उसके बाद ही उनकी वीडियो इंडिया के लोगों में बहुत तेजी से फैलने लगी और साथ ही उनके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर दिन व दिन बढ़ने लगे। देखते ही देखते फुकरा इंसान चैनल के इतने सब्सक्राइबर हो गए हैं कि आज उनकी गिनती भारत के सबसे बड़े यूट्यूबरस में होने लगी है।
Abhishek Malhan songs created history through YouTube (यूट्यूब के जरिये अभिषेक मल्हान के गानों ने रचा इतिहास)
दोस्तों बात केवल उनके बेहतरीन Challenge Videos की ही नहीं है, फुकरा इंसान संगीत में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उनके Music Albums की सूची इस प्रकार है।
- Ranjhaa (2022)
- Arsaa (2022)
- Tum Mere (2022)
- Big Life (2022)
- Fake Love (2022)
- Thara Bhai Bandar Distrack (2022)
- Payal zone theme Song (2022)
- FLEX (2022)
- Fly High (2022)
- Rahaan (2022)
- Meme Song (2022)
- Dreamer (2022)
Who is Abhishek Malhan gf? (फुकरा इंसान की गर्लफ्रैंड कौन है?)
फुकरा इंसान अपने फैंस से कह कहकर थक चुके हैं कि वह अभी सिंगल हैं। लेकिन सोशल मीडिया साइट्स पर फुकरा इंसान की gf को लेकर चर्चा होती रहती है। एक अखबार की न्यूज़ का कहना था कि वह काजल हिमालयन को डेट कर रहे हैं। जिनके साथ उन्होंने अपना पहला रोमांटिक सांग तुम मेरे शूट किया था। लेकिन फुकरा इंसान ने इस खबर को नकारते हुए कहा यह सिर्फ एक अफवाह है। उन्होंने बस उनके साथ अपना गाना शूट किया है और वह बस अच्छे फ्रेंड्स हैं। अभी वह फिलहाल सिंगल ही हैं।
Abhishek Malhan chance to work with famous Youtuber (अभिषेक मल्हान का फेमस यूट्यूबरस के साथ काम करने का मौका)
दोस्तों कई बड़े Youtubers ने फुकरा इंसान की वीडियो और उनके काम की तारीफ की है। अभिषेक वर्तमान में सभी बड़े-बड़े Youtubers के साथ collab कर चुके हैं। जिनमें MrBeast, Carryminati, Sourav Joshi Vlogs, Thugesh, Mythpat, Neon Man, Lakshay Choudhary आदि Youtubers शामिल हैं।
Fun Fact: 2023 में फुकरा इंसान ने Carryminati के लिए इंडिया का सबसे बड़ा यूट्यूब प्ले बटन बनाकर गिफ्ट किया है।
Fukra Insaan net worth and income (अभिषेक मल्हान की आय, कमाई / वेतन और नेट वर्थ)
Fukra Insaan monthly Income (मासिक आय) | 30-40 लाख INR |
कमाई का स्रोत | Brand Promotion, Youtube adsense, Music Albums |
Net Worth (कुल आय) | $1-2 मिलियन, लगभग 8-16 करोड़ INR |
फुकरा इंसान की कमाई की बात करें तो वह Brand Promotion, Sponsor, Youtube Adsense, Music albums आदि से पैसे कमाते हैं। उनके चैनल की नेट वर्थ $ 1-2 मिलियन है, जो फिलहाल भारत में लगभग 8-16 करोड़ रुपये है।
Note: अभिषेक मल्हान की ये इनकम इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन स्त्रोत से ली गई है। इसकी सटीकता में अंतर हो सकता है।
Abhishek Malhan Likes & Dislikes (अभिषेक मल्हान की पसन्द नापसन्द)
Favorite Actresses (पसंदीदा अभिनेत्री) | कियारा आडवाणी दीपिका पादुकोण |
Favorite Actors (पसंदीदा कलाकार) | सलमान खान टाइगर श्रॉफ |
Favorite Youtuber (पसंदीदा यूटूबर) | Mr Beast Bhuvan Bam Carryminati Amit Bhadana Pragati Verma Mridul Madhok Harsh Beniwal |
Favorite Singer (पसंदीदा गायक) | Emiway bantai Sidhu Moose wala Arijit Singh |
Favorite Movie (पसंदीदा फ़िल्म) | RRR Pushpa |
Favorite Filmmaker (पसंदीदा फिल्ममेकर) | S.S. Rajamouli |
Favorite Color (पसंदीदा रंग) | लाल (Red) काला (Black) हल्का हरा (Light Green) |
Favorite Video game (पसंदीदा खेल) | Minecraft pc Cod (call of duty) Pubg game |
Favorite Animal (पसंदीदा जानवर) | बिल्ली (Cat) |
Favorite Food (पसंदीदा खाना) | छोले भटूरे और Non Veg food |
Favorite Hobbies (पसंदीदा आदतें) | गेम खेलना गाने बनाना और गाने गाना बॉलीवुड मूवी और anime देखना |
Abhishek Malhan Social Media Accounts (अभिषेक मल्हान के सोशल मीडिया एकाउंट)
Youtube (यूट्यूब) | YouTube Gaming Live Channel |
Facebook (फेसबुक) | update soon |
Fukra Insaan instagram (इंस्टाग्राम) | Abhishek Malhan instagram |
Twitter (ट्विटर) | update soon |
Email (ईमेल) | abhishekmalhan111@gmail.com |
Abhishek Malhan Awards and Achievements (अभिषेक मल्हान को मिले पुरस्कार और उपलब्धियां)
दोस्तों अपने भाई की तरह ही फुकरा इंसान ने भी आज तक बिना गाली दिए वीडियो बनाये हैं। उन्हें यूट्यूब के जरिये कई प्रसिद्धि और पुरस्कार मिले हैं। जैसे-
- फुकरा इंसान को Fast 5 Millions हिट करने वाले भारतीय YouTuber होने की उपलब्धि के लिए जाना जाता है।
- 2022 में अभिषेक Trending Page of the year रह चुके हैं।
- आज उनके पास Gold, Silver Youtube Buttons भी है।
5 Interesting Facts about Fukra Insaan Biography in Hindi (अभिषेक मल्हान के बारे में कुछ रोचक तथ्य)
दोस्तों आइए जानते है फुकरा इंसान से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो शायद ही आपने किसी पेज पर पढ़ी होंगी :
- अभी तक फुकरा इंसान सबसे पहले भारतीय यूट्यूबर हैं जिन्हें Mrbeast ने Video के लिए Challenge दिया है।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि Mrbeast उनकी Inspiration हैं।
- Youtube करियर के लिए शुरुआत में उनकी फैमिली तैयार नहीं थी लेकिन बाद में वह अपने पैरेंट्स को मनाने में कामयाब हो गए थे।
- वर्तमान में वह कई लोगों के साथ collab कर चुके हैं। जिनमें उन्होंने जीतने वाले लोगों को लाखों रुपये व बहुत सी लक्सरी चीजें इनाम में दी हैं।
- फुकरा इंसान के प्राइज मनी लोगों को देने से उन्हें भारत का Mrbeast कहा जाने लगा है।
यह भी पढ़ें: फुकरा इंसान की माँ Dimple Malhan ने अपना Youtube Channel Dimple Kitchen कैसे शुरू किया।
FAQs
Who is Abhishek Malhan? (अभिषेक मल्हान कौन हैं?)
दोस्तों फुकरा इंसान नाम से फेमस हुए यूटूबर का असली नाम अभिषेक मल्हान है। वह एक यूट्यूबर होने के साथ-साथ गेमर और स्ट्रीमर भी हैं।
How old is Abhishek Malhan? (अभिषेक मल्हान की उम्र क्या है?)
फुकरा इंसान का जन्म 24 मई 1997 में हुआ था और वर्तमान में वह 25 साल के हैं।
Where was Abhishek Malhan born? (अभिषेक मल्हान का जन्म कहाँ हुआ था?)
फुकरा इंसान का जन्म रोहिणी, दिल्ली के एक सम्पन्न परिवार में हुआ था और उनका पालन-पोषण भी वहीं हुआ।
Where does Fukra Insaan live in delhi? (फुकरा इंसान दिल्ली में कहाँ रहते हैं?)
फुकरा इंसान दिल्ली में पीतमपुरा में रहते हैं।
When did Abhishek Malhan start his youtube channel? (अभिषेक मल्हान ने अपना यूट्यूब चैनल कब शुरू किया?
YouTube पर 2019 को उन्होंने अपना अकाउंट बनाया उनकी पहली वीडियो का नाम Rs.20 water Vs Rs.600 Water था।
What is the Abhishek Malhan education? (अभिषेक मल्हान की एजुकेशन क्या है?)
दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से Abhishek Malhan ने education में ग्रेजुएट इन कॉमर्स किया है।
Who is Abhishek Malhan gf?( अभिषेक मल्हान की गर्लफ्रैंड कौन हैं?)
वर्तमान में अभिषेक मल्हान किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। वह फिलहाल सिंगल ही है।
What is the Fukra Insaan father name? (फुकरा इंसान के पिता का क्या नाम है?)
फुकरा इंसान के पिता का नाम विनय मल्हान है।
Who is Fukra Insaan wife? (फुकरा इंसान की पत्नी कौन है?)
वर्तमान में फुकरा इंसान ने शादी नहीं कि है वह अभी अविवाहित है।
What is the net worth of Fukra Insaan? (कुल कितनी संपत्ति है फुकरा इंसान की?)
फुकरा इंसान की कुल संपत्ति लगभग $2 मिलियन आंकी गई है जो कि वर्तमान में 18 करोड़ रुपये के करीब है।
What is the Fukra Insaan business? (फुकरा इंसान का बिजनेस क्या है?)
Abhishek Malhan business नहीं करते वह वर्तमान में पूर्ण रूप से एक YouTuber हैं। वह यूट्यूब ऐड और ब्रांड प्रोमोशन से ही कमाई करते हैं।
Conclusion
दोस्तों हम आशा करते हैं हमारे इस ब्लॉग Fukra Insaan Biography in Hindi के माध्यम से आपको अभिषेक मल्हान का जीवन परिचय और उनके यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही मजेदार ब्लॉग पढ़ने के लिए हमारे पेज Journey Explain से जुड़े रहे, धन्यवाद।